परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही गांव में एक दुकानदार को बकाया सामान नहीं देना महंगा पड़ गया. ग्राहक ने आगबबूला होकर दुकानदार सहित उसके दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया. बीच बचाव करने गयी दुकानदार की पत्नी को जान से मारने की धमकी दिया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में सुभाष गोंड़, गुड्डी देवी, गुड़िया कुमारी, गुंजा कुमारी और गुड्डू कुमार शामिल है. इस मामले में घायल दुकानदार सुभाष गोंड़ ने थाना में आवेदन दिया है.
उसने चार लोगों को आरोपित किया है. पीड़ित के आवेदन के अनुसार मेरे दुकान पर मिथुन राजभर ने गिलास और नमकीन बाकी मांगने के लिये आया था. जिसे मना करने पर गाली गलौज करने के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया. जिससे सिर पर गंभीर चोट लग गया. वहीं बीच बचाव करने आयी मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. पीडित ने पुलिस से आरोपितो के खिलाफ मामले की जांच कर कानूनी करवाई करने की गुहार लगाया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…