परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा नगर पंचायत के सामने रविवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला को धक्का मार दिया। इससे घटनास्थल पर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खास मिश्रौली गांव निवासी सुगंती देवी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात महिला मैरवा नगर पंचायत के समीप से गांव जाने के लिए बस स्टैंड पैदल जा रही थी, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया और फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…