मैरवा: करंट लगने महिला की मौत, गांव में शोक का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र तितरा में रविवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतका की पहचान तितरा निवासी चंदन साह की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सरिता देवी रविवा की सुबह खेत की ओर जा रही थी तभी गांव में ब्रह्मस्थान के निकट लगे ट्रांसफार्मर से धारा प्रवाह तार लटक रहा था। इस दौरान वह उस तार से स्पर्श होने के कारण उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं दौड़ पड़ी। ग्रामीण महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सरिता देवी की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। स्वजनों के रोने माहौल गमगीन हो गया।

आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष देखा गया। वहीं तितरा मुखिया नूर नवाब मृतका के दरवाजे पर पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधाते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण महिला मौत हुई है। उन्होंने विद्युत विभाग से मृतका के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने सदर अस्पताल में मृतका के स्वजन से सांत्वना देते हुए विद्युत विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञात हो कि मृतका को दो पुत्री और एक पुत्र है॔। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024