परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा धनतेरस, दीपावली व छठ पूजा के पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गायत्री इंडियन कबीरपुर में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुशवाहा और ललन सिंह द्वारा 14 गृहणियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। इसको लेकर लाभार्थी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान दिखी। कनेक्शन के साथ चूल्हा, गैस सिलेंडर, रेगुलेटर पाकर महिलाएं खुश थीं। छोटका मांझा की भागमती देवी, बड़कामांझा की सुनीता देवी और चंपा देवी, खास मिश्रौली की रिंकी देवी समेत कई महिलाओं ने कहा कि यह त्योहार के पहले गैस कनेक्शन मिलना उपहार जैसा ही है।
प्रखंड प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्रामीण महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरित किया गया है। देश में आज भी करोड़ों महिलाएं ऐसी हैं, जो रसोई गैस सिलेंडर न होने के कारण मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती हैं। मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने से काफी ज्यादा मात्रा में धुआं होता है। उसका सीधा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ग्रामीण महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास योजना को चला रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…