Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शादी का वादा कर महिला सिपाही से कई वर्षों तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला सिपाही के साथ शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक एक युवक ने यौन शोषण किया. जब वह गर्भवती हो गयी तो युवक के परिजनों तथा युवक ने उसका गर्भपात करा दिया. पीड़ित महिला सिपाही पुलिस केंद्र बेतिया में पदस्थापित है.

महिला थाना में दर्ज कराया प्राथमिकी

इस संबंध में उसने मंगलवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कराया है. जिसमें उसने आरोप लगाया है कि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सिसवन ढ़ाला निवासी अर्जुन प्रसाद यादव का पुत्र गप्पू कुमार शादी का झांसा देकर लीव इन रिलेशनसीप में रहने लगा. इसकी जानकारी उसके घरवाले तथा उसके रिश्तेदारों को थी. वह कहते थे कि शादी तुम्हीं से होगी. तुम घर आकर रहो. बेतिया से अवकाश लेकर उस युवक के घर आती थी तथा उसके घर में रहती थी.

जब हुई गर्भवती तो…

इसी बीच वह गर्भवती हो गयी तो उसके परिवार के सभी सदस्य मिल कर मुझे भरोसा देकर कहा कि अभी शादी नहीं हुई है. बेइज्जती हो जायेगी. इसलिए गर्भपात करा लेना ही अच्छा होगा. परिवार के सदस्यों के आश्वासन पर आरोपी युवक गप्पू कुमार के साथ बेतिया में 14 नवंबर 2017 को एक डॉक्टर के यहां गर्भपात करा दिया.

…. और दोनों में बढ़ने लगा मेलजोल

दुष्कर्म से पीड़ित महिला सिपाही 2012 से आरोपी युवक के पड़ोस के एक मकान में रह कर पढ़ायी करती थी. उसी समय वह पुलिस बहाली के लिये प्रैक्टिस हेतु सुबह 4.30 बजे जाती थी. उसके साथ उक्त युवक भी प्रैक्टिस करता था. दोनों में मेलजोल बढ़ने लगा. उसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगा. उसकी नौकरी बिहार पुलिस सेवा में 2015 में हो गयी.

नियुक्ति के बाद साथ रहने लगा और…

बेतिया में नियुक्ति के बाद वह उसके साथ रहने लगा तथा कमाई का टोटल रुपया वह ले लेता था. कहता था कि मैं तुम्हारा पति हूं. मेरा अधिकार है कि तुम्हारा पैसा खर्च करूं. उसने अपना एटीएम कार्ड भी उसे दे दिया. वह कभी व्यसाय के नाम पर, कभी सोने का चेन, अंगुठी खरीदने के नाम पर रुपया लेने लगा. कुल मिलाकर 15 लाख रुपया ले लिया.

शादी की बात करने पर…

फिर शादी की बात करने पर वह तथा उसके परिवार के लोग 20 लाख रुपया नकद एवं एक चार पहिला गाड़ी की मांग दहेज के रुप में करने लगे. उसके द्वारा दिये गये रुपया का खर्च रिपोर्ट तथा यौन शोषण संबंध बनाने का मेडिकल, ऑडियो, वीडियो, फोटो मेरे पास मौजूद है. इस मामले में आरोपी युवक गप्पू कुमार उर्फ अविनाश, अर्जुन प्रसाद यादव, कुसुम देवी, रीना देवी, पप्पू यादव, अमित यादव, अमन कुमार यादव को आरोपित किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026