विधानसभा में विधायकों की बर्बर पिटाई को ले माले ने किया पुतला दहन

परवेज अख्तर/सिवान: माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मार्च निकाला कर पुतला दहन किया. यह मार्च शहर के गोपालगंज मोड़ से निकाला कर सभी चौक होते हुए जेपी चौक पर पहुंचा जहां नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के बाद सभा को संबोंधित करते हुए आइसा जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि विधानसभा सदन पर ही आज पुलिस राज कानून का पहला प्रयोग किया गया. संविधान और संसदीय प्रणाली के तमाम नियमों और परंपराओं को कुचल कर और विपक्ष को पीट-पीट कर सदन से बाहर कर सरकार ने बिहार को पुलिस राज में बदलने का काला कानून पारित कर दिया. सदन शुरू होने के साथ ही पुलिस राज विधेयक के खिलाफ विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया. विरोध के कारण कई बार सदन स्थगित हुआ. दिन भर सदन बाधित रहा. 5 बजे सदन खत्म होने से पहले विधान सभाध्यक्ष और सरकार के आदेश से विधान सभा सदन में बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस को बुला लिया गया.

मार्शल तो पहले से थे ही खुद बिहार के डीजीपी, पटना के सीनियर एसपी और डीएम की संयुक्त देखरेख में विधायकों को मारते – पीटते सदन से जबरन खींच कर बाहर कर दिया गया. पूरा सदन पुलिस से भरकर विपक्ष की संपूर्ण अनुपस्थिति में पुलिस राज कानून पारित कर दिया गया. हमारी पार्टी के विधायक दल नेता महबूब आलम का बांह मरोड़ दिया गया और सुदामा प्रसाद को धक्का देकर बाहर कर दिया गया. वे सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े जिससे एक उंगली में काफी चोट आई है. सीपीएम के विधायक पिटाई से बेहोश हो गए.

मारपीट में कुछ सादी वर्दी में भी लोग थे. अतीत में विधायकों के बीच आपसी झड़प हुई है, लेकिन भारतीय संसदीय इतिहास की शायद यह पहली घटना है जब सदन के भीतर पुलिस ने विधायकों को पीटा है.सदन में हथियार ले जाना वर्जित है.लेकिन पुलिस हथियारों के साथ भीतर पहुंची थी. अब सदन में बस पुलिस फायरिंग बची है. आज का दिन भारत के संसदीय इतिहास में काला दिन के बतौर दर्ज हो गया. सभा को माले नेता अमित कुमार, जिला कार्यालय सचिव प्रदीप कुशवाहा, गौतम पांडे, सुदामा यादव ने सम्बोधित किया मौके पर सबीर अली, राजकुमार, दीपक कुमार, दयानंद शर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026