✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार में बुधवार को जमादार मांझी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले ने प्रतिरोध सभा का आयोजन किया. प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए उद्योग और पर्यटन विभाग के सभापति व भाकपा माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि बीते 23 नवंबर को जमादार मांझी के पट्टीदारी में बारात आयी थी. तो उसमे सामंती ताकतों ने बारात में आकर मारपीट किया, परिवार वालों ने जब दबंगों के खिलाफ मुकदमा किया तो केस उठाने के लिए जमादार मांझी की हत्या बीते 3 दिसंबर को पीट पीट कर दी. जब से भाजपा सत्ता में आई है देश में घोड़ी चढ़ने, मूंछ रखने पर दलितों, पिछड़ों ,मुस्लिमो का हत्या कर दिया जा रहा है. तत्काल जमादार मांझी के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार करे और दस लाख मुआवजा दे.
सभा को संबोधित करते हुए जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि इस घटना से साफ दिख रहा है कि 50 साल पहले कोई मजदूर अपने मालिक से पैसा मांगने चले जाते थे तो उनकी पीटकर हत्या कर दिया जाता था. उसी तरह से जमादार मांझी की हत्या कर दिया गया. देश में आज संविधान लागू है सबको बराबरी का अधिकार है लेकिन भाजपा देश के संविधान , लोकतंत्र को खत्म कर रही . इस भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है.जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि गांव गांव में संगठन को बनाया जाय . संगठन के बदौलत ऐसे अपराधियों को सबक सिखाएंगे.मौके पर विकाश यादव , केंद्रीय कमिटी सदस्य नैमुदीन अंसारी, इंद्रजीत चौरसिया, मुकेश कुशवाहा, जयशंकर पंडित, उपेंद्र साह, राज्य अध्यक्ष ऐपवा सोहिला गुप्त ,रामाशंकर चौरसिया, प्रिंस पासवान, धर्मेंद्र साह प्रमुख रूप से मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…