Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मलमलिया:- सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता सवलिया कुमार सिंह घायल, हालत गंभीर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नत्थू मोड़ के समीप एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सीवान न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता सवलिया कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु स्थानीय बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल  में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर चोटें लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।तथा उनका दाया पैर  फैक्चर हो गया है।घायल अधिवक्ता के पुत्र राणा प्रताप सिंह ने बताया कि मेरे पिता रविवार की शाम बाइक सवार होकर किसी काम से मलमलिया आए हुए थे।की तभी घर लौटने के दौरान मशरख के तरफ से सीवान को जा रही एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हो गए।उक्त घटित घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026