छपरा : रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला छपरा के दाउदपुर से सामने आया है. जहां एक मामी ने अपने ढाई साल के भांजे की दीवार में सिर पटक कर जान ले ली और इस कृत्य को छुपाने के लिए शव को कार्टून में पैक कर डायनिंग टेबल के अंदर छुपा दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी मामी माला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है.। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि ढाई साल के अंशू की मां प्रतिमा ने एक सप्ताह पहले ही अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था और वह अभी अस्पताल में भर्ती है. इसी दौरान वह अपने बेटे को अपने मायके में छोड़ दिया था. इसी बीच मामी ने ननद से इर्ष्या में अंशु को मार डाला. थाने में दर्ज FIR के मुताबिक माला देवी ने ईर्ष्या में उसकी हत्या की है.
माला को एक महीने पहले बेटी हुई थी। बताया जा रहा है कि अंशू की मामी माला ने एक महीने पहले बेटी को जन्म दिया था. वहीं उसकी नदद प्रतिमा को दूसरी बार भी बेटा हुआ और इसी कारण ईष्या में माला ने अपने भांजे की जान ले ली. बताया जा रहा है कि ढाई साल का अंशु गुरुवार की शाम चार बजे से ही लापता था. माला ने शोर मचाया कि अंशू का कोई पता नहीं चल रहा है. आस-पास के लोग जमा हो गए और उसकी तलाश करके थक गए पर अंशू का कोई पता नहीं चल पाया. मामला पुलिस में पहुंचा और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर में तलाशी लेनी शुरू की तो अंशू का शव उसके ही घर में कार्टून में पैक मिला. जिसके बाद जब माला से पुलिस ने पूछताछ शूरू की तो वह टूट गई और बताया कि एक माह पहले उसने बेटी को जन्म दिया है. अंशु ने ऑपरेशन वाली जगह पर चोट लगा दी थी, जिसके बाद उसने अंशु को धक्का दे दिया. इससे अंशु दीवार से जा टकराया और उसके सिर से खून निकलने लगा. डर के कारण उसने अंशु को कार्टून में बंद कर दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी मामी को गिरफ्तार कर लिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…