Siwan News

मंदिर के पुजारी को बंधक बना कर 90 हजार की चोरी

परवेज अख्‍तर, रघुनाथपुर (सिवान):जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में शुक्रवार की रात सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने मंदिर के पुजारी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। तीन की संख्या में आए चोरों ने यहां से करीब 90 हजार नकद की चोरी की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना ने मंदिर पहुंच कर मामले की जांच की और पुजारी के बयान पर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। पुजारी के अनुसार चोरों ने यहां से बक्से में रखे 70 हजार और पास में रखे 20 हजार नगद की चोरी की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी का हाला जाना। मामले में मंदिर के पुजारी बलदेव दास उर्फ बैजू बाबा ने बताया कि शुक्रवार की रात वे अपने कमरे में सोए हुए थे। तभी मंदिर के दीवार की सेंधमारी कर कमरे में तीन चोर जो मुंह बांधे हुए थे प्रवेश कर गए। आवाज सुनकर जब मैं उठा तो तीनों चोरों ने मुझे पहले हथियार का भय दिखाया और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रुपये और पास में रखे 20 हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में महंथ द्वारा तीन लोगो के खिलाफ अज्ञात मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की मामला संज्ञान में आया है । जांच की जा रही है। जिस जगह सेंधमारी दिखाई जा रही है। वहां से चोर आसानी से प्रवेश नहीं कर सकते हैं। जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा। आवेदन ले लिया गया है।इधर चोरी की घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं मंदिर में भी सन्नाटा पसरा रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024