रघुनाथपुर

रघुनाथपुर में 30 घंटे बाद मनीष का शव बरामद, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार गांव के गोगरा तटबंध के पास स्नान के दौरान शुक्रवार को विश्राम भगत का पुत्र मनीष कुमार डूब कर गायब हो गया था। घटना के करीब 30 घंटे बाद गोताखोरों के सहयोग से उसका शव शनिवार की रात करीब नौ बजे सरयू नदी से बरामद किया गया। उसका शव मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को पूरे दिन सरयू नदी के विभिन्न जगहों पर खोजबीन की।

लेकिन मनीष का शव बरामद नहीं हो सका। इसके बाद एनडीआएफ की टीम ने दूसरे दिन तलाश शुरू की। गोताखोरों की मदद से शनिवार की रात करीब नौ बजे मनीष का शव सरयू नदी से बरामद कर लिया। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर वहां पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मुखिया देवेंद्र नोनिया ने कबीर अंत्येष्टि के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार की राशि दी। इस मौके पर सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने कानून प्रक्रिया करने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत राशि देने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026