Categories: पटना

मांझी ने CM नीतीश के फैसले पर उठाए सवाल, बोले-बालू और शराब की वजह से बिहार हो रहा बर्बाद

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। मांझी ने कहा है कि नीतीश सरकार की बालू और शराब नीति से अपराध और अपराधियों का मनोबल राज्य में बढ़ता जा रहा है। सरकार को इसमें संशोधन करने की आवश्यकता है। मांझी ने कहा कि बालू और शराब की वजह से पूरा बिहार बर्बाद हो रहा है।

सासाराम के शहीद वीरेंद्र पासवान के पैतृक गांव शिवसागर प्रखंड के सोनडिहरा गांव में परिजनों से मिलने के बाद वापसी के क्रम में वे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीरेंद्र पासवान अपनी बेटी की शादी की खरीददारी छोड़ कर ड्यूटी करते हुए शहीद हुए हैं। इस हत्याकांड में बालू तस्करों की संलिप्तता की भी जांच होनी चाहिए। शहीद के परिजन सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमें अपने राजकीय पुलिस पर भी पूरा भरोसा है।

मांझी ने कहा कि इस मामले को लेकर वो मुख्यमंत्री से बात करेंगे। वीरेंद्र पासवान की साजिश के तहत हुई हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। मांझी ने कहा कि शहीद के शव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाता है, लेकिन वीरेंद्र पासवान के अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध तक डीएम व एसपी परिजन से मिलने तक नहीं गए। आज तक उनके परिवार को मुआवजे की राशि भी नहीं मिल पाई है जो की सबसे शर्मनाक है। वीरेंद्र पासवान को 12 वर्षों की सेवा काल में 41 मेडल मिले थे। ये साबित करता है की वे बहादुर व कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी थे। वे अनुसूचित जाति से आते थे शायद यही वजह है कि पुलिस और प्रशासन उनके स्वजनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। यही यदि अन्य जाति से होते तो भीड़ लगी होती।

अधिकारी जब शहीद का सम्मान नहीं कर पाए तो विधायक से शहीद द्वार बनवाने की अपेक्षा बेमानी है। स्थानीय सांसद छेदी पासवान शहीद के स्वजनों से मिलने भी गए थे। उनसे आग्रह है कि वे संसद निधि से शहीद के गांव के बाहर शहीद द्वार का निर्माण कराएं। यही शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026