सिवान में मनोज सिंह ने अध्यक्ष, नागेंद्र मिश्र ने उपाध्यक्ष के लिए किया नामांकन

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में 12 अप्रैल को होने वाले जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल पद के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सह सदर एसडीओ रामबाबू बैठा के कार्यालय कक्ष में सोमवार से शुरू हो गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 मार्च मंगलवार है। इधर, नामांकन दाखिल करने के पहले दिन जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया, वहीं विभिन्न कोटि के निदेशक मंडल के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस क्रम में अध्यक्ष पद के लिए सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ रामबाबू बैठा के कार्यालय कक्ष में दाखिल किया।

निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ ने बताया कि जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह व उपाध्यक्ष के लिए नागेन्द्र मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं निदेशक मंडल के लिए ग्रुप बी से सामान्य कोटि के लिए सुनिता देवी, शकुंतला देवी, कृष्णा नंद द्विवेदी, पूनम देवी व सुशील कुमार सिंह, ग्रुप बी से निदेशक अनुसूचित जाति-जनजाति कोटि से श्रीराज कुमार मांझी व लाल बहादुर राम, ग्रुप बी से निदेशक अति पिछड़ा वर्ग कोटि के लिए शिवशंकर प्रसाद, रवि शंकर गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, जब्बार हुसैन व जगलाल ठाकुर, ग्रुप बी से निदेशक पिछड़ा वर्ग कोटि में ब्यास कुमार यादव व योगेन्द्र भगत, ग्रुप बी से प्रोफेशनल निदेशक पिछड़ा वर्ग कोटि के लिए संजय कुमार यादव वहीं ग्रुप सी से निदेशक अति पिछड़ा वर्ग कोटि में तौहिद अंसारी व इनसाद आलम ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी के यहां दाखिल किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024