Siwan News

स्वच्छता को ले पदाधिकारियों ने की बैठक लिए गए कई निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लखनौरा पंचायत भवन परिसर में रविवार को बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं कर्मियों को खुले दिल से सहयोग कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्हें क्षेत्र को ओडीएफ बनाने के लिए कई सुझाव दिए तथा इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिनिधियों, कर्मियों के साथ प्रभातफेरी निकाल जोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, वार्ड सदस्य गुड्डू पटेल, राकेश सिंह, गुरपाल सिंह, जीपीएस नवल किशोर तिवारी, बीएओ केदार राय, संकुल समन्वयक काशिफ इसरार,मुखिया पुत्र फिरोज आलम, पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद, बीडीसी सदस्य मैनेजर यादव, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार मांझी, सरपंच विनोद सिंह, सचिव दीनदयाल सिंह, उप मुखिया उमेश चौहान, रमेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजू पांडेय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024