परवेज़ अख्तर/जीरादेई/सीवान :- सीपीआई नेता मो. सिफतुल्लाह उर्फ गोरख नेता के पिता जफील अहमद के निधन पर आज सीपीआई, एआईएसएफ एवं शिक्षक संघ का दल जीरादेई प्रखंड के चाँदपाली स्थित उनके घर पहुंच शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात किया। चाँदपाली पहुँचने वाले नेताओं में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, सीपीआई के जिला सचिव तारकेश्वर यादव, सीपीआई नेता व अधिवक्ता इरफान अहमद, एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार,अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के हुसैनगंज के प्रखंड सचिव अशोक कुमार साह शामिल थे।
चाँदपाली पहुंचे नेताओं ने कहा कि मो. सिफतुल्लाह के पिता जी 100 वर्षीय जफील अहमद मशहूर ट्रेड यूनियन नेता थे। जिन्होंने देश के गृहमंत्री रह चुके इंद्रजीत गुप्ता के साथ भी काम किया है। उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। सीपीआई नेता गोरख नेता भी पार्टी के प्रति काफी समर्पित साथी हैं। गोरख नेता व सभी परिजनों के साथ दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी साथ खड़ी है।कॉमरेड का साथ हर परिस्थिति चाहे वह दुःख हो या सुख बरकरार रहता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…