परवेज अख्तर/सिवान: जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के आदेशानुसार उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य कचरा मुक्त भारत का निर्माण करना। इसके आलोक में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक कई कार्यक्रम संचालित होंगे।
इनमें गांवों को कचरा मुक्त बनाना हर दिन एक गांव अभियान, मेरा वार्ड मेरी जिम्मेदारी, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर योजना, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई, स्वच्छता संवाद, वाल राइटिंग अभियान का शुभारंभ, गांव में व्यापक साफ-सफाई अभियान, भारतीय स्वच्छता लीग 2.0, सफाई कर्मी हेतु स्वास्थ्य शिविर, ओडीएफ स्थायित्व अभियान, स्कूल आधारित गतिविधियां स्वच्छता की कक्षा, चुप्पी तोडो, चर्चा करो, स्वस्थ रहो, स्कूलों में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता, संध्या चौपाल, ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, तरल अपशिष्ट प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम सहित अन्य शामिल हैं ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…