Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कर्ज माफी और मानदेय बढ़ाने को लेकर किया मार्च

परवेज अख्तर/सिवान :- शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन एक्वा द्वारा स्वयं सहायता समूह की कर्ज माफी, व जीविका कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने को लेकर शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला. इस दौरान सोहिला गुप्ता ने बताया कि कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. इस दौर में गरीबों का रोजगार छिन गया है. खास तौर पर गरीब महिलाओं के पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है. हमारा कर्ज माफ किया जाए. बिहार के प्राइवेट बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियां महिला समूह बनाकर कर्ज देने और भारी ब्याज समेत किस्त बांधकर वसूली में लगी हैं. यहां महिलाओं को पता भी नहीं होता कि कितना ब्याज लिया जाता जा रहा है. उन्हें एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरा कर्ज लेना पड़ता है.

सरकार की घोषित नीति के तहत स्वयं सहायता समूह का गठन महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए है लेकिन यही काम नहीं हो रहा है. ऐसे में छह मांगों को लेकर मार्च निकाला. जिसमें स्वयं सहायता समूह के सभी कर्जे माफ किए जाएं, माइक्रो फाइनेंस कंपनियां और निजी बैंकों द्वारा महिलाओं को दिए गए कार्यों के भुगतान की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाए, स्वयं सहायता समूह की खासियत के आधार पर या उनका क्लस्टर बनाकर रोजगार की व्यवस्था की गारंटी दी जाए, समूह के उत्पादकों की खरीद की गारंटी सरकार द्वारा दी जाए, समूह को ब्याज मुक्त कर्ज देने की व्यवस्था हो, जीविका कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 15000 मासिक मानदेय दिया जाए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026