Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विवाहिता पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने की हमलावरों की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के शहरकोला के पास मंगलवार की दोपहर अपने भाई के साथ मायके जा रही एक महिला को उसके पति एवं अन्य लोगों ने बकझक की। इसके बाद महिला बाइक से आगे बढ़ गई। फिर ससुराल वालों ने गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव स्थित अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर महिला एवं उसके भाई की पिटाई कर दी। बताया बाता है कि विवाहिता का अंशु कुमारी का ससुराल बसंतपुर थाना क्षेत्र के करहीं खुर्द में है। किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद होने पर वह अपने भाई मैरवा निवासी रामाशंकर वर्णवाल के पुत्र दीपक कुमार के साथ घर लौट रही थी। तभी ससुराल वालों द्वारा शहरकोला बाजार में बकझक हुई। इसके बाद महिला अपने भाई के साथ मैरवा जाने लगी तो ससुराल वालों ने गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई अस्पताल के पास घेरकर जमकर पिटाई कर दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और महिला का बचाव करते हुए उन हमलावरों की धुनाई कर दी और इसकी सूचना गोरेयाकोठी थाने को दी। सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थाने की पुलिस पहुंच हमलावरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दाेनों पक्ष की बाइक को जब्त कर लिया और घायल महिला एवं उसके भाई का इलाज करा बसंतपुर थाने को सुपुर्द कर दिया। पुलिस करहीं खुर्द निवासी पंकज कुमार, परशुराम कुमार, प्रकाश कुमार, उमाशंकर वर्नवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024