Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ठंड में ऊनी कपड़ों से लेकर हीटर व गीजर के बाजार हुआ गर्म

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले में लगातार शीतलहर व ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच ब्लोवर, इमरशन रॉड , हिटर , गीजर व गरम कपड़ों की बिक्री में अचानक उछाल आ गयी है . जिले में टोपी , मफलर व दस्ताने की डिमांड भी बढ़ गई है .शनिवार को शहर के रेडीमेड व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर गरम कपड़ा व इलेक्ट्रॉनिक समानों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी गई. दुकानों पर कुछ लोग फुल स्वेटर व टोपी तो कोई मफलर एवं ऊनी चादर की मांग कर रहा था. अचानक ठंड बढ़ने के कारण दुकानों पर भीड़ लगने से दुकानदार भी व्यस्त नजर आ रहे हैं. शहर की एक दुकान पर गरम कपड़ों की खरीदारी कर रहे निरंजन केशव ने बताया कि लग रहा था इस साल अब इससे अधिक ठंड नहीं लगेगी. लेकिन अचानक हाड़ कंपा  देने वाली ठंड के शुरु होने से गरम कपड़ों की खरीदारी करनी पड़ी.

उधर कपड़ा के व्यवसाई शैलेश कुमार ने बताया कि ठंड में बिकने वाले जैकेट, स्वेटर, मफलर, शॉल , टोपी आदि को पिछले माह ही बाहर से मंगा लिए थे. लेकिन विक्री नहीं के बराबर थी. इधर दो – तीन दिनों से ठंड बढ़ने के कारण ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ जाने से फिलहाल पानी गरम करने के लिए इमरशन रॉड व कमरों को गरम करने के लिए लोग ब्लोवर, रूम हिटर की खरीदारी कर रहे हैं. गीजर की भी बिक्री हो रही है .उन्होंने बताया कि लोगों की डिमांड को देखते हुए ठंड से बचाव से संबंधित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक समानों का ऑडर दिया गया है. एक – दो दिनों में दुकान पर पहुंच जाएगा .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026