Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शादी का कार्ड बाटने निकला युवक की हत्या कर शव को फेंका, सनसनी

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के मुफ्फसिल थाना के सरावे मठिया गांव के स्कूल के समीप खेत से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक 35 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की अल सुबह बरामद किया है।शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था की अपराधियों ने उसकी हत्या गले में फंदा लगाकर की है।उधर शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।लोग जितनी मुँह उतनी बातें कर रहे है।पुलिस ने शव की पहचान सीवान जिले के आंदर थाना के बन्थु सलोन गांव के शैलेन्द्र यादव के रूप में की है।स्थानीय पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में परिजनों का बयान बारी-बारी से लेकर अनुसंधान में जुट गई है।स्थानीय पुलिस ने यह भी दावा किया है की जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा।पुलिस ने शव बरामदगी के बाद पंचनामा के आधार पर कागजी कारवाई के बाद पोस्मार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया।उधर पोस्मार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।परिजनों के अनुसार दो-तीन दिनों से शैलेन्द्र जो शादी का कार्ड बाटने निकला हुआ था की इसी बीच मंगलवार की अल सुबह मनहूस खबर मिली की उसकी हत्या कर उसके शव को सरावे मठिया गांव के खेत में फेंका गया है।पुलिस का कहना है की परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नही दी है ताकि आगे की कारवाई की जा सके।वैसे परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर अनुसंधान जारी है।पुलिस हत्या कांड का खुलासा करने के लिये मृतक के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल्स का सहारा भी ले रही है।पुलिस इस हत्या कांड को कई दृष्टि कोण से देख रही है और सभी बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है।हालांकि इस हत्या कांड के बारे में पुलिस अनुसंधान प्रभावित होने के चलते कुछ भी कहने से कतरा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026