Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज के लिए विवाहिता की हत्‍या, दो गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के रामपुर सरेयां गांव में गुरुवार की देर रात्रि में दहेज लोभियों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। हत्यारों को दहेज के तौर पर मिलने वाली कार की डिमांड जब पूरी नहीं हुई तो सभी ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता द्वारा दरौली थाने में पुत्री की हत्या ससुराल वालों द्वारा किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति एवं देवर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका ममता देवी (23) रामपुर सरेया गांव के दिलीप कुमार वर्मा की पत्नी बताई जा रही है। मृतका ममता देवी के पिता सह आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद द्वारा शुक्रवार को थाने में आवेदन दे मृतका के पति दिलीप वर्मा, भसुर मनोज वर्मा, देवर सरोज वर्मा, सास लिलावती देवी, जेठानी एवं देवरानी सहित छह लोगों को आरोपित किया है।
थाने में दिए आवेदन में पिता द्वारा आरोप लगाया गया है कि गत 16 नवंबर 2016 को अपनी पुत्री ममता की शादी थाना क्षेत्र के रामपुर सरेयां गांव निवासी हरिकिशन वर्मा के मझला पुत्र दिलीप कुमार वर्मा के साथ उचित दान दहेज देकर की थी। शादी के एक माह बाद से ससुराल वालों द्वारा कार दहेज में मांगना शुरू कर दिया गया। दहेज में कार देने की असमर्थता पर मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाना लगा। गुरुवार की देर रात्रि में ससुराल वालों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि प्राथमिकी कांड संख्या 139/18 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026