परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव स्थित एक मकान के कमरे से शनिवार की सुबह पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। शव का पंचनामा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतका संजीत सिंह की पत्नी ज्योति देवी (25) बताई जाती है। विवाहिता की मौत कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि ज्योति देवी का पति संजीत दिल्ली में रहता है। शुक्रवार की रात संजीत तथा उसकी पत्नी में काफी देर तक बात हुई थी। बातचीत के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह 7 बजे तक जब ज्योति के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब उसकी गोतनी ने दरवाजा खटखटाया। कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो जबरन दरवाजा खोला गया तो ज्योति का शव कमरे में पाया गया। इसकी सूचना परिवार के सदस्यों ने उसके पति को फोने से दी तथा उसके मायके के लोगों को भी सूचित किया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…