परवेज़ अख्तर/सिवान:- पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को सदर प्रखंड के सरसर, पिठौरी, मकरियार तथा भरथुई मोड़ सहित कई गांवों में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ाें लोगों ने सदस्यता शुल्क देकर राजद का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि राजद की नीतियों तथा सिद्धांतों को समझकर तथा इससे प्रभावित होकर आमजन स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता ले रहे है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, वीरेंद्र चौधरी, मंकेश्वर माझी, उमर आलम, अभय पासवान समेत अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर राजद जिला प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ५ सितंबर को समाजसेवी जगदेव बाबू के शहादत दिवस पर जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। इस दौरान राजद नेत्री हिना शहाब, जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, विक्रम कुंवर, विधायक हरिशंकर यादव, सत्यदेव सिंह, पूर्व विधायक मानिक चंद्र राय समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…