Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के बभनौली में भूमि विवाद में मारुति कार फूंकी गई व जमकर चले लाठी-डंडे, मची अफरा तफरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- सिवान के बभनौली में मंगलवार की रात भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस दौरान एक पक्ष द्वारा एक मारुति कार में आग लगा दी गई। सूचना पर दमकल के साथ पहुंची पुलिस ने आग बुझाया। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के एक-एक घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि बभनौली में बाजी लाल कुशवाहा और उनके भाई जगलाल कुशवाहा के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसे सुलझाने की कोशिश स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार की। कुछ महीने पहले स्थानीय मुखिया द्वारा पंचायती के माध्यम से इसे हल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। मंगलवार की रात दोनों परिवार के लोग एक दूसरे से भिड़ गए।

कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान जगलाल कुशवाहा, उनकी पत्नी प्रभावती देवी, पुत्री अंजू कुमारी, अंता कुमारी और पुत्र धनंजय कुमार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से बाजीलाल की पुत्री दीपांती कुमारी, पुत्र चंदन कुमार, त्रिलोकी कुमार और कृष्णा कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें धनंजय कुमार और चंदन कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट के दौरान हो रहे हो हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण उधर दौड़े। इसी दौरान वहां खड़ी मारुति कार में आग लगा दी गई।

यह देख कर ग्रामीण कुछ दूर ही रुक है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन कर पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस अग्निशामक के साथ वहां पहुंची और आग बुझाई। मारुति कार बाजीलाल कुशवाहा की बताई जा रही है। उनके एक पुत्र ने कार में आग लगाने का आरोप जगलाल के परिवार पर लगाया है। वहीं जगलाल का कहना है कि कार में आग बाजीलाल के परिवार के लोगों ने ही लगा दी ताकि वे उन लोगों पर दबाव बना सकें। यह आरोप उन लोगों को मुकदमा में फंसाने के लिए लगाया जा रहा है। वास्तविकता पुलिस अनुसंधान में ही सामने आएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026