मैरवा: एरिया मैनेजर को बनाया बंधक, पुलिस जांच में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर स्थित एक निजी संस्थान के एरिया मैनेजर को लोगों ने बंधक बना लिया है. मैनेजर की पत्नी ने अपने पति को कुछ लोगों द्वारा बंधक बनाने की सूचना स्थानीय थाना और वरीय अधिकारी को दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सोमवार को दर्जनों लोगों ने मैरवा थाना पहुंचकर एरिया मैनेजर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने की बात पुलिस से कर रहे थे. लोगों ने पुलिस को आवेदन भी दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरकार की एक योजना के तहत एक युवक द्वारा विजयीपुर में एक कार्यालय खोल कर लोन देने का काम किया जा रहा था.

उस संस्थान के एरिया मैनेजर ने आस पास के कई लोगों को एजेंट भी बनाया था. जिससे एजेंट द्वारा लाखों रुपये लोन दिलाने की बात कहकर एक व्यक्ति से छह हजार रुपये लेते थे और लोन की रकम के अनुसार 10 प्रतिशत कमीशन भी पहले सैकड़ों लोगों से ले लिया गया है. लेकिन कई माह बीत जाने के बाद जब लोगों को लोन नहीं मिला. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा अपने पति को बंधक बनाने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024