परवेज अख्तर/सिवान: दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर सिसवां गांव के समीप गुरुवार की देर शाम को ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक दरौली के रामपुर गांव का 25 वर्षीय अतुल राजभर था। अतुल सिल्लीगुड़ी में सेना के बटालियन में दो साल से कार्यरत था। मृतक अपनी बहन की शादी के लिए बाइक खरीद कर घर लौट रहा था। सिसवां के समीप एक ट्रक के चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे गोरखपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद सेना के बटालियन का एक दल सिल्लीगुड़ी से घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। अतुल राजभर गुरूवार की शाम को मैरवा में एक बाइक के शो रूम से बाइक खरीद कर लौट रहा था। शाम को आठ बजे के करीब सिसवां पंप के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से धक्का लगने के बाद सड़क के किनारे गिर गया। ट्रक का एक पहिया उसके सीने के उपर से गुजरने की बात बतायी जा रही है। उसने सांस लेने में परेशानी की बात लोगों को बतायी। परिजन उसे गोरखपुर लेकर चले गये। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…