मैरवा: साइबर अपराधियों ने एटीएम बदलकर एक लाख चालीस हजार रुपये उड़ाये

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा में साइबर अपराधियों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. आये दिन खातों तथा एटीयम से लाखों रुपये की अवैध निकासी हो रही है. लेकिन इस पर लगाम लगाने में स्थानीय प्रसाशन विफल है. इसी कड़ी में मैरवा के स्टेट बैंक मेन ब्रांच के बगल के एटीयम से साइबर अपराधियों ने एक युवती को झांसा देकर एटीयम बदलकर खाते से एक लाख चालीस हजार रुपये उड़ा लिया. घटना की जानकारी खाताधारक को उस समय हुई जब वह बैंक से पैसे निकालने बैंक गयी. बैंकर्मियों ने बताया कि आपके खाते में केवल तीन हजार रुपये है. जिसके बाद उसके होश उड़ गये. पीड़ित मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव के रामअवध राजभर की पुत्री पार्वती कुमारी है.

उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पार्वती कुमारी के घर शादी 15 जुलाई को है. सामान खरीदने के लिए वह स्टेट बैंक मेन ब्रांच के बगल के एटीएम में गयी तो उसका एटीएम फंस गया. बगल में खड़े एक लड़के ने जबरन एटीएम निकालने की बात कहकर उसी दौरान एटीएम बदल लिया. जिसके कुछ ही घंटों के बाद लाखों रुपये खाता से उक्त युवक ने निकाल लिया. पीड़िता का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. वह बैंक से लेकर थाने तक गुहार लगायी लेकिन किसी ने इस मामले को लेकर कार्रवाई नही किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026