परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत क्षेत्राधीन छठ घाटों का गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। वहां चल रहे साफ-सफाई कार्यों को उन्होंने देखा और घाट की मरम्मत का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी परवेज आलम ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर छठ घाट पर प्रशासन का नियंत्रण कक्ष स्थापित रहेगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस पदाधिकारी से बातचीत हुई है।
उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखकर वे थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर रहे हैं। ईओ ने कहा कि छठ के अवसर पर एक मेडिकल टीम वहां मौजूद रहे इसके लिए वह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी बात करेंगे। अभी छठ घाटों की सफाई कराई जा रही है। जहां घाट पर आवश्यक होगा मिट्टी भरकर उसकी मरम्मत की जाएगी। छठ व्रतियों के लिए सभी तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…