मैरवा: 24 घंटे बाद भी लूटकांड के अपराधी पकड़ से दूर

परवेज अख्तर/सिवान: नगर के एक व्यवसायी के कर्मचारी से तीन लाख रुपये लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी में देर के बीच स्थानीय दुकानदार पूरे दिन इस घटना की चर्चा करते रहे। नगर के सबसे व्यस्तम इलाके में सरेआम लूट की घटना के बाद बैंक में आने वाले व्यवसायी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हालांकि घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों के अनुसार हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल चार में से दो अपराधी के चेहरे सीसीटीवी में दिख रहे हैं। लूट से पूर्व अपराधियों ने व्यवसायी के दुकान के पास से पीछा किया था।

नया बाजार में एक स्थान पर रूककर दोनों बाइक पर सवार अपराधियों को आपस में बात करते देखा गया है। इस दौरान एक अपराधी ने मास्क लगाया हुआ है। दूसरे ने हेलमेट पहना हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक बाइक का नंबर भी दिखा है। जिसके आधार पर उनकी शिनाख्त की जा रही है। मास्क लगाने वाले एक अपराधी का स्केच बनवाने का प्रयास हो रहा है। पुलिस पैसा जमा करने वाले कर्मचारी के बारे में भी पता कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

चोरी और लूट के वारदात बढ़े

थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटना की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा चोरी की संख्या बढ़ी है। पुलिस चोरी के अधिकांश मामले को फाइल तक हीं सीमित कर पायी है। चोरी करने वाले गिरोह आसानी से चोरी कर रहे हैं। पिछले माह चार से अधिक चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। क्षेत्र में बाइक चोरी अब सामान्य बात हो गयी है। सूत्रों के अनुसार बाइक चोरी के मामले दर्ज करने में पुलिस आना-कानी भी करती है। जिससे चोरी के आकड़े कम दिखाई देते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024