मैरवा: कन्या मध्य विद्यालय के नींव रखने वाले सेवानिवृत शिक्षक को दी गयी विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर के प्राण गढ़ी स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फुलमंगल राम के सेवानिवृत होने पर बुधवार को विदाई दी गयी. प्रखंड के इंगलिश गांव निवासी शिक्षक 34 वर्षों तक शैक्षिक कार्य से जुड़े रहे. वे पिछले नौ वर्षों से कन्या मध्य विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे थे. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, सचिव विनोद सिंह, रमेश गुप्ता, रफीक अंसारी ने शिक्षक को कर्तव्यनिष्ठ, समयबद्ध तथा बच्चों में लोकप्रिय शिक्षक बताया. शिष्टता, शालीनता तथा सादगी को उनकी विशेष पहचान बताई.

विद्यालय द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह, बुके व अंग वस्त्र प्रदान किया गया. वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस स्कूल की नींव रखने में उनकी अहम भूमिका रही है. वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक फुलमंगल राम ने सबकि प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर शिक्षक घनश्याम मिश्रा, मदन बैठा, ओमप्रकाश सिंह, अनवर अंसारी, संतोष सिंह, फुलेना यादव, मुनीब अंसारी, अमित वर्मा, बलबीर चौहान, जरीना खातून समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024