मैरवा: बेटी के घर से लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-नौतन मुख्य मार्ग के सेवतापुर गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत घटना स्थल पर हो गयी है. जबकि एक युवक घायल हो गया. वहीं टक्कर मारने वाला बाइक फरार हो गया. मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर गांव के स्व०मो हुसैन का पुत्र मोहमद जमादार मियां है. वहीं घायल मृतक का पोता रियाज है. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में चीखपुकार मच गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बकरीद पर्व में अपने बेटी के घर गोपालगंज मो. जमादार मियॉ अपने पोता रियाज के साथ गये हुए थे.

जो वहां से लौटने के दौरान जैसे ही अपने गांव सेवतापुर पहुंचे की सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी. जबकि घायल को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना स्थल से मृतक का घर मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर था.घटना के बाद सैकड़ो लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बकरीद का पर्व गम में बदल गया. इधर मौत के बाद सदर अस्पताल में रिश्तेदारों और ग्रामीणों की जमावड़ा उमड़ पड़ी. जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घायल की स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जहां परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026