मैरवा: सड़क दुर्घटना की जानकारी छात्रों को दिया

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के सभी सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार को स्कुलो में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को रेल लाईन को पार करते समय विशेष सावधानी बरतने के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. वहीं जेब्रा क्रॉसिंग के बारे में बच्चों को चेतना सत्र में फोकल शिक्षक के द्वारा आवश्यक टिप्स दिया गया. बच्चों को रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर नहीं जाने की सलाह दी गयी.जबकि स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर ओभर ब्रिज से जाने का टिप्स दिया गया.

बीआरसीसी रमेश सिंह तथा संकुल समंवयक घनश्याम तिवारी ने बताया कि संकुल क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को विद्यालय आने-जाने के समय एनएच व अन्य सड़क पार करते समय दोनों दिशा में देखकर सड़क पार करने के संबंध में बताया गया.वहीं सड़क पार करते समय जहां भी रेड लाईट हो रुक जाने, पीला बत्ती जलने पर अलर्ट हो जाने व हरा बत्ती जलने पर सड़क पार करने का टिप्स दिया. बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय सड़क पर बरती जाने वाली सावधानी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026