परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के सेवतापुर पंचायत के मैदनिया और अटवां में मनरेगा के द्वारा कराए गए कार्य की जांच बुधवार को राज्य स्तरीय टीम ने की। टीम में ग्रामीण कार्य विभाग और मनरेगा के पदाधिकारी शामिल थे। टीम पहले प्रखंड कार्यालय में मनरेगा से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद मैदनिया में मनरेगा के अंतर्गत खांड़ की सफाई कार्य की जांच के लिए पहुंची। वहां स्थानीय ग्रामीणों और मनरेगा कार्य में लगाए गए अभिलेख में अंकित मजदूरों से सोशल ऑडिट किया गया।
इसके बाद टीम अटवां पहुंची। वहां एक मैदान में मिट्टी भराई के कार्यों की जांच की गई। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हुई। बताते हैं कि सेवतापुर में मनरेगा कार्य में गड़बड़ी किए जाने को लेकर एक बीडीसी और स्थानीय कई मनरेगा मजदूरों ने प्रखंड से लेकर राज्य स्तर के विभागीय पदाधिकारियों से गड़बड़ी की शिकायत की थी। उधर जांच टीम ने इसे रूटीन वर्क बताया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…