मैरवा: विदेश में फंसे चार युवकों के मामले में नहीं हुई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा से थाईलैंड जाने के बाद धोखे से म्यांमार भेजे गए चार युवकों के मामले में एजेंट के द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के विरुद्ध थाने में अब तक प्राथमिकी नहीं हो सकी है। स्वजन प्राथमिकी करने के लिए थाने में आवेदन देने के बाद चक्कर काट रहे हैं। पांच दिन पहले आवेदन दिए गए थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि दो सप्ताह पूर्व पूरी घटना की जानकारी स्वजनों ने मैरवा पुलिस को दी थी। एक सप्ताह पूर्व पीड़ित परिवार जिलाधिकारी से मिलकर म्यांमार में फंसे युवकों को स्वदेश बुलाने की कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

जिलाधिकारी ने थाने में प्राथमिकी कराने के निर्देश दिए थे। म्यांमार से वापस लौट कर थाईलैंड में फंसे रवि प्रताप सिंह के भाई बड़ू सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले भी थाने में विदेश भेजने वाले एजेंट के विरुद्ध प्राथमिकी करने के लिए आवेदन थाने में दिया गया है, लेकिन प्राथमिकी नहीं हो सकी है। वे प्राथमिकी के लिए थाने का चक्कर काट रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही युवकों की वापसी की कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी। म्यांमार और थाईलैंड में फंसे मैरवा के सभी चारों युवकों के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026