मैरवा: दवा दुकान से एक लाख की संपत्ति चोरी

  • दुकान की खिड़की तोड़कर चुराया सामान
  • चौराहे पर चोरी की घटना से लोगों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर बाजार की एक दवा दुकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। भारती सेवा सदन से चोरों ने दवा समेत लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। दुकान का मेन गेट तोड़ने में असफल रहने पर चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार सुरेश भारती ने लिखित शिकायत की है। विजयीपुर चौराहे पर दवा दुकान भारती सेवा सदन के पीछे से खिड़की टूटी देखकर पड़ोस के दुकानदार ने सुरेश भारती को सूचित किया था।

दुकान में आने पर लैपटाप, प्रिंटर, बैट्री, इनर्वटर समेत महंगे दर की दवा गायब थी। विटामिन और प्रोटीन पावडर के पैकेट चोरी हुए हैं। ऐसे में किसी दवा बेचने वाले के चोरी में शामिल होने की आशंका जतायी जा रही है। दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ आवदेन दिया है। स्थानीय लोग चौराहे पर बढ़ती चोरी की घटना को लेकर दहशत में हैं। एक साल पूर्व दवा दुकान के ठीक सामने मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026