परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करना भारी पड़ गया। प्रेमिका के स्वजनों ने प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विजयीपुर गांव निवासी इंद्रजीत राम के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि इंद्रजीत पखरेड़ा गांव के युवती से फोन पर बातचीत करता था।
शनिवार को युवती के परिजन तकरीबन एक दर्जन से अधिक संख्या में आए और घर से बाहर बुला दरवाजे पर ही मारने पीटने लगे और जब लोग बचाने की कोशिश किए तो वे लोग हथियार का भय दिखाने लगे। मारने पीटने वाले लोगों ने इंद्रजीत का मोबाइल छीन लिया और घर में रखे दस हजार रुपये व अन्य सामान लेकर चले गए। स्थानीय लोगों ने उसे मैरवा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…