मैरवा: इंटरनेट मीडिया पर पिस्टल के साथ दिखा छात्र  गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: इंटरनेट मीडिया पर पिस्टल के साथ अपनी तस्वीर साझा करना एक युवक को मंहगा पडा। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी युवक मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा निवासी प्रिंस कुमार गोंड जीरादेई प्रखंड क्षेत्र मे स्थित एक विद्यालय मे इंटर का छात्र है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के छोटका माझा निवासी प्रिंस कुमार गौड़ की पिस्टल लहराते तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर लहराते ग्रामीणों ने देखा। इसकी चर्चा पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। किसी ने इसकी सूचना मैरवा पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद एसआई मनीष मंडल पुलिस दल के साथ छोटका माझा पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के आधार पर प्रिंस कुमार गोड की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया।

गिरफ्तारी के समय वह अपने घर के निकट आधा दर्जन दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। पुलिस ने प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद उस देसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया जिसको लहराते हुए उसने अपनी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल की थी।उस के बाद पुलिस ने प्रिंस की मोबाइल सर्च किया। मोबाइल सर्च करने के दौरान पुलिस को प्रिंस की कई तस्वीरें पिस्टल के साथ मोबाइल में मिली।उसकी तस्वीर अलग-अलग स्टाइल में लहराते हुए खींची गई थी। गई थी। प्रिंस ने बताया जो पिस्टल पुलिस ने बरामद की है वह उसकी नहीं है। उसे वह एक दूसरे युवक से इसलिए छीन लिया था कि वह युवक उसका बकाया रुपया नहीं दे रहा था। इसी साजिश के तहत पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। उधर आर्म्स एक्ट के तहत मैरवा थाना में प्रिंस कुमार गोंड के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024