मैरवा: बड़का मांझा के बैदौली में एक मजदूर की संदेहास्पद मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का माझा पंचायत के बैदौली गांव स्थित एक चिमनी पर काम कर रहे एक 35 वर्षीय मजदूर की  गुरुवार दोपहर बाद संदेहास्पद मौत हो गई. यह घटना चुनचुन सिंह की चिमनी के पास होना बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रथम दृष्टया जलकर मरने की पुष्टि कर रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद  ही कुछ बताने को तैयार है जबकि चर्चा है कि  जलाकर हत्या कर दी गई है. मौके पर स्थानीय विधायक अमरजीत कुशवाहा  पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी लिया है जहां विधायक भी इस घटना को हत्या ही मान रहे हैं तथा प्रशासन को इस घटना का उद्भेदन एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मृतकअर्जुन  बीन को न्याय मिलेगा गुरुवार को दोपहर बाद चुनचुन सिंह कीचिमनी के पास किसी मजदूर द्वारा ही अर्जुन को औधे मुंह गिरा हुआ देखा गया जिसकी सूचना के बाद पहुंचे लोगों ने पाया कि वो तो मरा हुआ है.

इसकी सूचना तत्काल लोगों ने मैरवा पुलिस को दिया जहां पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अर्जुन बीन को 4 बेटियां हैं. पत्नी को रो-रो कर बुरा हाल है. अर्जुन मजदूरी करके अपना परिवार का पालन पोषण करता था. आखिर इस घटना में अर्जुन से किसकी दुश्मनी थी या अर्जुन से किसे परेशानी महसूस हुआ. जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया. यदि अर्जुन की हत्या की गई है तो इस घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंच पाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है. उधर इस घटना के बाद गांव में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. हालांकि यह आक्रोश किसके खिलाफ है लोग खुलकर नहीं बता रहे हैं इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि अर्जुन  बीन की मौत जलने से हुआ है. हत्या मानकर ही पुलिस जांच करेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026