परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा पुलिस के लगातार दबिश के कारण हत्या मामले में आरोपित मैरवा के हरनाथपुर के धनंजय यादव ने कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर कर दिया है. वह कांड संख्या 350/21 का अभियुक्त था. पुलिस ने इस मामले में 48 घंटे के बाद इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया था. मैरवा के हरनाथपुर के करण यादव की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ था.
करन की गिरफ्तारी के बाद उसका सहयोगी धनंजय यादव फरार चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दबिश बनाने के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया है. बताते चले कि मैरवा के चुपचुपवा गांव के रामायण गोंड के पुत्र दुखी गोंड की हत्या 9 माह पूर्व में अवैध संबंध में गोली मारकर कर दी गयी थी. इस मामले में एक की गिरफ्तारी हो गयी थी. वहीं दूसरा आरोपित फरार चल रहा था जिसकी नौ महीने के बाद गिरफ्तारी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…