मैरवा: मुखिया ने शिक्षकों संग बैठक कर शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने की दी सलाह

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय कैथवली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के विकास समेत शिक्षण व्यवस्था को लेकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के साथ बैठक की। मुखिया ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वह इससे कोई समझौता नहीं कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि बभनौली पंचायत के सभी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर प्रयासरत हैं। विद्यालय की आधारभूत संरचना को लेकर भी वह गंभीर हैं। पंचायत के सभी विद्यालयों में जाकर पहले शिक्षकों के साथ बैठक करेंगी और शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कहेंगी। अगर शिक्षक अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करते पाए गए तो बीडीओ से लेकर डीएम तक और शिक्षा विभाग के प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को पत्र लिखेंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026