परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर के एक घर में ताला लगा कर सूर्य देव को अर्घ्य देने छठ घाट गए एक परिवार के घर में चोरों ने आभूषण व नकदी समेत करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की घटना की सूचना मैरवा थाना को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी रघुनाथ प्रसाद के परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगा कर सोमवार की अल सुबह करीब तीन बजे उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गुठनी मोड़ स्थित छठ घाट गए थे।
जब वे वापस अपने घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। यह देखकर सभी सन्न हो गए। घर के अंदर जाकर देखा तो बक्से का ताला टूटा हुआ था। घर में बक्से और आलमारी में रखे हुए सामान बिखरा हुआ था। यह देख उन्हें यह समझने में देर नहीं लगी कि घर में किसी ने चोरी कर ली है। घर के लोगों ने देखा कि बक्से में रखे तीन हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी समेत कई सामान चोरी कर ली गई थी। गया था। चोरी की घटना की सूचना देते हुए रघुनाथ प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…