परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर में चोरों ने एक मकान में घुसकर हजारो रुपये के सामान सहित कैश पर हाथ साफ कर फरार हो गए. घटना मंगलवार की देर रात की है. वहीं चोरों की एक बाइक परिजनों ने पकड़ा है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी. पीड़ित शमशुद्दीन अंसारी का पुत्र हाफिज अंसारी है. उसने चोरी मामले में थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार मंगलवार की रात एक बजे छत के रास्ते आंगन में प्रवेश कर तीन कमरा का कुंडी काटकर चोरों ने 50 हजार कैश, जेवरात सहित अन्य दस्तावेज की चोरी कर फरार हो गए.
वही परिजनों द्वारा पकड़े गए बाइक के आधार पर गाड़ी नंबर से पहचान में जुट है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. बाइक के नंबर से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. सुबह होने पर मैरवा थाना में पीड़ित हाफिज अंसारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पीड़ित विजयीपुर गांव का रहने वाला है जो दर्जी का काम विजयीपुर मोड़ पर करता है. इधर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना के बाद लोग काफी परेशान है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…