मैरवा: वीजा फेल होने से म्यांमार से बंधक मुक्त दो युवक थाईलैंड में फंसे

परवेज अख्तर/सिवान: म्यांमार में बंधक बनाए गए मैरवा के चार युवकों में से दो के स्वजनों द्वारा चार-चार लाख रुपया भेज कर उन्हे बंधक मुक्त कराने के बाद भी उनके स्वदेश लौटने के रास्ते मुश्किल दिख रहे हैं। सभी युवकों का वीजा फेल हो चुका है। वीजा की अवधि 10 दिन की थी जो समाप्त हो चुकी है। दोनों युवक बंधक मुक्त होने के बाद म्यांमार से थाईलैंड तो पहुंच गए, लेकिन वीजा के अभाव में वे भारत नहीं लौट पा रहे हैं दो वहीं फंसे हुए हैं। दो युवकों के स्वजन मांगी जा रही बड़ी रकम चुकाने में असमर्थ हैं। इस कारण म्यांमार में ही बंधक बने हुए हैं। चारों युवकों के स्वजन भारत सरकार और विदेश मंत्रालय की तरफ नजर टिकाए हुए हैं, लेकिन सरकार की तरफ से चारों युवकों को स्वदेश लाने की कोई पहल सामने नहीं आई है।

बता दें कि मैरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ दरगाह के मोहम्मद शाहिद के पुत्र मोहम्मद वाहिद, मझौली रोड निवासी उधम सिंह के पुत्र रवि प्रताप सिंह, लालबाबू जायसवाल के पुत्र अविनाश कुमार तथा रुस्तम अली खान के पुत्र सोहेल खान मैरवा के एलियन टेक्निकल इंस्टीट्यूट के संचालक आबिद खान द्वारा थाईलैंड नौकरी के लिए भेजे गए थे, लेकिन मामला धोखाधड़ी के रूप में सामने आया। चारों युवकों को थाईलैंड से बंधक बनाकर म्यांमार जलमार्ग के द्वारा ले जाया गया। वहां उनसे साइबर क्राइम कराने की बात सामने आ रही है। इसकी जानकारी हुई तो सभी बेचैन हो गए। युवकों ने अपने स्वजनों को फोन कर बताया कि 24 घंटे में एक बार उन्हें भोजन दिया जा रहा है।

जब स्वजनों ने उन्हें बुलाने के लिए संपर्क किया और एजेंट पर दबाव बनाया तो उन्हें बताया गया कि प्रत्येक युवक के बदले चार लाख भुगतान करना होगा। इसके बाद रवि प्रताप और अविनाश कुमार के स्वजन ने उन्हें बंधक मुक्त कराने के लिए राशि भेज दी। इसके बाद दोनों बंधक मुक्त हो गए और वहां से थाईलैंड आ गए, लेकिन वीजा की तिथि समाप्त होने के कारण वह थाईलैंड में ही फंसे हुए हैं। उधर मोहम्मद वाहिद और सोहेल खान के स्वजन इतनी बड़ी राशि का भुगतान कर पाने में स्वयं को असमर्थ बता रहे हैं, जिसके कारण दोनों युवक अभी भी म्यांमार में ही बंधक बने हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026