परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. मामले की जानकारी मिलने के काफी देर बाद पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह गांव के लोग सैर सपाटे करते हुए टहलने के लिए निकले थे.
इसी दौरान लोगों की नजर मैरवा के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के पास लावारिस की हालत में खून से लथपथ एक महिला पर पड़ी. स्थानीय मुखिया अजय चौहान के साथ लोगों ने करीब से जाकर देखा तो किसी ने धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या कर दी थी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मृतका की शव को देखने के लिए आस-पड़ोस के सैकड़ों लोगों की भारी की तादाद में भीड़ एकत्रित हो गई. मृतका की उम्र तकरीबन 30 साल बतायी जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…