मैरवा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

  • बाइक से अपने घर लौट रहा था युवक
  • सड़क संकरी होने से हादसे की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली-मैरवा मार्ग पर मझवलिया गांव के समीप बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक दरौली थाने के मझवलिया गांव का 35 वर्षीय जिउत चौहान था। बाइक पर सवार एक युवक मुन्ना चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीवान में चल रहा है। धक्का मारने वाला ट्रैक्टर चालक इंग्लिश गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की देर शाम को जिउत अपने दोस्त के साथ अपने गांव मझवलिया लौट रहा था। इंग्लिश चौराहे से आगे बढ़ने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। बाइक पर सवार जिउत और मुन्ना सड़क पर दूर गिर पड़े।

जिउत के सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोग उसे घायल अवस्था में लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्ना को गंभीर हालत में सीवान रेफर किया गया। जिउत की मौत के बाद परिजन रेफरल अस्पताल में पहुंच कर रोने लगे। देर रात तक शव को अस्पताल में रखा गया। उसे तीन छोटे बच्चे हैं। जिउत के पिता व उसके एक भाई की पहले हीं मौत हो चुकी है। वह घर का कमाउ सदस्य था। ट्रैक्टर चालक धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के पहुंचने पर उसके दरवाजे पर ट्रैक्टर नहीं मिल सका। दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क का संकरा होना बताया जा रहा है। सड़क के किनारे गड्ढा होने से दोनों के टक्कर होने की बात स्थानीय लोग बता रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026