मैरवा: जवान के घर में नगदी व आभूषण सहित 25 लाख की चोरी

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के महुवाबारी नई कालोनी मुहल्ले से अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 25 लाख का जेवर, कैश सहित अन्य समान की चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को रविवार को हुई. उन्होंने देखा कि मकान के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है. पीड़ित धराहरा निवासी काशीनाथ दुबे ने मैरवा पुलिस को सूचना देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. मालूम हो कि धरहरा गांव निवासी काशीनाथ दुबे के पुत्र जोगेंद्र दुबे बीएसएफ में छत्तीसगढ़ में नौकरी करते हैं. जिन्होंने मैरवा के महुआबारी में जमीन खरीद कर मकान बनाया है.

यहां उनकी पत्नी, बेटा व बेटी रहते हैं. पीड़ित ने बताया कि 16 मई को घर के सभी सदस्य अपने गांव मैरवा के धरहरा गांव गये थे. जहां घर लौटने के बाद देखा कि मकान के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है. घर में रखे कैश, जेवर समेत अन्य समान की चोरी कर फरार हो गये. इधर सूचना मिलने पर मैरवा थाने के सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना की जांच की. उन्होंने बताया की रेकी करके चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में शामिल चोरों को शिनाख्त कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026