मैरवा: लॉकडाउन के दौरान भीषण जाम के बाद हरकत में आया प्रशासन

पूरे दिन नियम के पालन को लेकर गंभीर दिखी पुलिस

राहुल चौधरी/सिवान: नगर में लॉकडाउन का पालन नहीं होने और भीषण जाम की खबर के बाद शनिवार को प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया। मझौली चौक पर सुबह से हीं बिना कारण बाजार में आने वाले चारपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक रही। नगर में आने वाले वाहनों से ई पास के साथ बाजार में आने के कारण के बारे में पूछताछ के बाद जाने दिया जा रहा था। जिससे बाजार में पूरे दिन भीड़ कम रही। पूरे दिन पुलिस के जवान नगर में गश्त करते रहे। जिससे अनावश्यक रूप से दुकान खोलकर सामान बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकान खोलने से कतरा रहे थे।

दोपहर को एसडीओ रामबाबू बैठा ने भी नगर में भ्रमण किया। उन्होंने लॉकडाउन के सख्ती से पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पूरे दिन लॉकडाउन के पालन को लेकर सीओ भी चौकस रहे। सुबह स्वयं चौराहे पर खड़ा होकर आने वाले लोगों से बाजार में आने का कारण पूछा। नई बाजार में भी पुलिस बल को तैनात किया गया था। कुछ स्थान पर पुलिस ने बिना कारण आने वाले लोग और लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया। शुक्रवार को नगर में एक किलोमीटर तक लंबे जाम के बाद प्रशासन लॉकडाउन के पालन को लेकर गंभीर था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026