परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: नगर के बिचली बाजार निवासी इलेक्ट्रिशियन कृष्णा बरनवाल के युवा इकलौता बेटा दीपक की मौत शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गयी. वह तीन दिन पहले सीमावर्ती यूपी के हरिराम चौराहा के समीप बाइक से दुर्घटना में घायल हो गया था. इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया. जिसकी मौत शनिवार को दोपहर बाद हो गयी. इस घटना से परिजन ही नहीं बल्कि बिचली बाजार के सभी लोग शोकाकुल हैं. युवक की मां पहले ही गुजर गयी है. पिता कृष्णा बनवाल की तबीयत पहले से ही खराब है.
आर्थिक रूप से काफी कमजोर इस परिवार की हालत पहले से ही दयनीय है. मृत दीपक के मौसा ने इसे हरी राम चौराहा अपने दवा की दुकान पर तीन महीने पहले बुला लिया. इलेक्ट्रीशियन के कामों में दक्ष दीपक अब दवा का काम सीखने लगा था. परंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था. मौसा के ही काम से बाइक पर सवार होकर वह दवा देने किसी दुकान पर जा रहा था. सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन को देख अनियंत्रित होकर दीपक का बाइक एक पेड़ से टकरा गया. जिससे उसके सिर में काफी चोट आ गई. उसे देवरिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया. नाजुक स्थिति को देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…