परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र कोलूहा दरगाह में एक तेज रफ्तार में जा रही बाइक सवार ने एक युवक को टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को दौड़कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक कोलूहा दरगाह का अफरोज नट है. स्थानीय लोगों की माने तो अफरोज नट चोरी की बाइक से शराब की तस्करी करता है. पुलिस ने अफरोज को पकड़ कर पूछताछ कर छोड़ दिया है. वहीं बाइक को जप्त कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक को पूछताछ कर छोड़ दिया गया है. बाइक का कागज देने के लिए बोला है. कागज नहीं देने पर जेल भेजा जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…