परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जीरा देई के ठेपहां के संजू कुमार, रितिक कुमार, आलोक कुमार तथा मैरवा के धरनी छापर के रुस्तम अंसारी के रूप में हुई है। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि मैरवा के मछरिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान अपाची मोटरसाईकल सवार ये लोग बजाय भगने लगे। जीरादेई थानाध्यक्ष के सहयोग से इन्हें पकड़ा जा सका। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से एक देशी कट्टा तथा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…